UGC NET Hindi old Question Paper Quiz 1

0
5121
nta-ugc-net-hindi-quiz
NTA UGC NET Hindi Mock Test

दोस्तों यह हिंदी quiz 1 है। इस quiz में आदिकाल से लेकर रीतिकाल तक के hindi कवियों को जन्म के अनुसार अनुक्रम आधारित प्रश्न दिए गए हैं। ये सारे प्रश्न 2004 से लेकर 2019 तक के ugc net हिंदी के प्रश्नपत्रों में कवियों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों को एक साथ दिया जा रहा है ताकि आपको nta ugc net hindi की तैयारी और अभ्यास करने में सहूलियत हो।

आप हमारे अन्य क्विज भी देख सकते हैं। यूजीसी हिंदी के प्रश्न पत्रों पर आधारित 1 से 86 तक के quiz यहाँ दिए गए हैं। अंतिम nta ugc net hindi quiz 86 है।

1. निम्नलिखित कवियों का सही काल-क्रम बताइए। (दिसम्बर, 2004)

(A) सरहपा, सोमप्रभु सूरि, गोरखनाथ, हेमचंद्र

(B) गोरखनाथ, सोमप्रभु सूरि, सरहपा, हेमचंद्र

(C) सरहपा, गोरखनाथ, हेमचंद्र, सोमप्रभु सूरि ✅

(D) सोमप्रभु सूरि, गोरखनाथ, सरहपा, हेमचंद्र

काल-क्रम-

1. सरहपा- 769 ई.

2. गोरखनाथ- 845 ई.

3. हेमचंद्र- 1145

4. सोमप्रभु सूरि-

2. आदिकाल के निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम क्‍या है? (जून, 2013 II)

(A) गोरखनाथ, अमीर खुसरो, विद्यापति, सरहपा

(B) अमीर खुसरो, विद्यापति, सरहपा, गोरखनाथ

(C) सरहपा, गोरखनाथ, अमीर खुसरो, विद्यापति ✅

(D) विद्यापति, सरहपा, गोरखनाथ, अमीर खुसरो

अनुक्रम-

1. सरहपा- 769 ई.

2. गोरखनाथ- 845 ई.

3. अमीर खुसरो- 1254 ई.

4. विद्यापति- 1350 ई.

3. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही क्रम है: (दिसम्बर, 2015, III)

(A) जगनिक, खुसरो, श्रीधर, चंदबरदाई

(B) खुसरो, श्रीधर, चंदबरदाई, जगनिक

(C) चंदबरदाई, जगनिक, खुसरो, श्रीधर ✅

(D) श्रीधर, खुसरो, चंदबरदाई, जगनिक

अनुक्रम-

1. चंदबरदाई- संवत् 1205 ई.

2. जगनिक- 1173 ई.

3. अमीर खुसरो- 1254 ई.

4. श्रीधर- संवत 1737 ई.

4. रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित रचनाकारों का सही क्रम है: (दिसम्बर, 2015, III)

(A) गोविन्दस्वामी, आलम, गुमानमिश्र, वैताल ✅

(B) वैताल, गोविन्दस्वामी, आलम, गुमानमिश्र

(C) गुमानमिश्र, आलम, बैताल, गोविन्दस्वामी

(D) आलम, वैताल, गुमानमिश्र, गोविन्दस्वामी

अनुक्रम-

1. गोविन्द स्वामी- 1505

2. आलम- 1583

3. गुमानमिश्र- सं. 1806

4. वैताल-

5रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2016, II)

(A) पुष्पदंत, अद्दहमाण, स्वयंभू, हेमचंद्र

(B) अद्दहमाण, हेमचंद्र, स्वयंभू, पुष्पदंत

(C) स्वयंभू, पुष्पदंत, अद्दहमाण, हेमचंद्र ✅

(D) हेमचंद्र, स्वयंभू, पुष्पदंत, अद्दहमाण

अनुक्रम-

1. स्वयंभू- 783 ई.

2. पुष्पदंत 959 ई. (सं. 1029)

3. अब्दुर्रहमान (अद्दहमाण)- 11वीं शताब्दी का पूर्वार्ध्द

4. हेमचंद्र- 1145

6. रचनाकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2019, II)

(A) सरहपा, पुष्पदंत, अद्दहमाण, लुइ॒पा

(B) लुइपा, सरहपा, अद्दहमाण, पुष्पदंत

(C) पुष्पदंत, सरहपा, लुइपा, अद्दहमाण

(D) सरहपा, लुइपा, पुष्पदंत, अद्दहमाण ✅

अनुक्रम-

1. सरहपा- 769 ई.

2. लुइपा (773 ई. लगभग)

3. पुष्पदंत- 959 ई. (सं. 1029)

4. अब्दुर्रहमान (अद्दहमाण)- 11वीं शताब्दी का पूर्वार्ध्द

7. जीवन काल के आधार पर कवियों का सही क्रम है: (जून, 2014, II)

(A) अमीर खुसरो, विद्यापति, रैदास, नानक ✅

(B) नानक, विद्यापति, रैदास, अमीर खुसरो

(C) विद्यापति, रैदास, अमीर खुसरो, नानक

(D) विद्यापति, रैदास, नानक, अमीर खुसरो

अनुक्रम-

1. अमीर खुसरो- 1254

2. विद्यापति- 1350

3. रैदास- 1388

4. गुरु नानक- 1469

8. निम्नलिखित निर्गुण कवियों का सही काल-क्रम कौन-सा है(दिसम्बर, 2004)

(A) दादू, कबीरदास, सुंदरदास, मलूकदास

(B) मलूकदास, सुंदरदास, कबीरदास, दादू

(C) सुंदरदास, मलुकदास, दादू, कबीरदास

(D) कबीरदास, दादू, मलूकदास, सुंदरदास ✅

अनुक्रम-

1. कबीरदास- 1398

2. दादू दयाल- 1544

3. मलूकदास- 1574

4. सुंदरदास- संवत 1653

9. जन्म के आधार पर इन कवियों का सही अनुक्रम क्‍या है? (जून, 2013 II)

(A) सूरदास, परमानंद दास, कृष्णदास, कुंभनदास

(B) कुंभनदास, सूरदास, परमानंद दास, कृष्णदास ✅

(C) परमानंद दास, कृष्णदास, कुंभनदास, सूरदास

(D) कृष्णदास, कुंभनदास, सूरदास, परमानंद दास

अनुक्रम-

1. कुम्भनदास- 1468

2. सूरदास- 1478

3. परमानन्ददास- 1493

4. कृष्णदास- 1496

10. जन्मकाल के अनुसार कवियों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2014, III, जून, 2018, II)

(A) दादू दयाल, गुरु नानक, मलूक दास, सुंदर दास

(B) गुरु नानक, दादू दयाल, सुंदर दास, मलूक दास

(C) गुरु नानक, दादू दयाल, मलूक दास, सुंदर दास ✅

(D) मलूक दास, गुरु नानक, दादू दयाल, सुंदर दास

अनुक्रम-

1. गुरु नानक- 1469

2. दादू दयाल- 1544

3. मलूकदास- 1574

4. सुंदरदास- संवत 1653

11. रचनाकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (दिसंबर, 2015, II)

(A) कुतबन, उस्मान, नूर मुहम्मद, कासिमशाह

(B) कुतबन, कासिमशाह, नूर मुहम्मद, उस्मान

(C) कुतबन, उस्मान, कासिमशाह, नूर मुहम्मद ✅

(D) उस्मान, कुतबन, कासिमशाह, नूर मुहम्मद

अनुक्रम-

1. कुतबन- 1503 ई.

2. उस्मान- 1613 ई.

3. कासिमशाह- 1731 ई.

4. नूर मुहम्मद- 1744 ई.

12. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही क्रम है: (जून, 2015, III)

(A) गुरुनानक, कबीरदास, दादूदयाल, मलूकदास

(B) कबीरदास, गुरुनानक, मलूकदास, दादूदयाल

(C) कबीरदास, गुरुनानक दादूदयाल, मलूकदास ✅

(D) कबीरदास, दादूदयाल, गुरुनानक, मलूकदास

अनुक्रम-

1. कबीरदास- 1398 ई.

2. गुरु नानक- 1469 ई.

3. दादू दयाल- 1544 ई.

4. मलूकदास- 1574 ई.

13. जन्म-काल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (नवम्बर, 2017, II)

(A) नानक, कबीर, सुन्दरदास, दादू

(B) कबीर, नानक, दादू, सुन्दरदास ✅

(C) कबीर, दादू, नानक, सुन्दरदास

(D) नानक, सुन्दरदास, कबीर, दादू

अनुक्रम-

1. कबीरदास- 1398 ई.

2. गुरु नानक- 1469 ई.

3. दादू दयाल- 1544 ई.

4. सुन्दरदास- 1596 ई.

14. ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ में रामचंद्र शुक्ल ने कृष्णभक्ति शाखा के कवियों को किस क्रम में प्रस्तुत किया है? (दिसम्बर, 2015, III)

(A) चतुर्भुजदास, छीतस्वामी, गोविन्दस्वामी, परमानंददास

(B) गोविन्दस्वामी, छीतस्वामी, चतुर्भुजदास, परमानंददास

(C) छोतस्वामी, चतुर्भुजदास, परमानंददास, गोविन्दस्वामी

(D) परमानंददास, चतुर्भुजदास, छीतस्वामी, गोविन्दस्वामी ✅

अनुक्रम-

1. परमानन्ददास- 1493 ई.

2. चतुर्भुजदास -‎सं. 1520

3. गोविन्द स्वामी- 1505 ई.

4. छीतस्वामी- 1515 ई.

15. रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2016, II)

(A) कबीर, अमीर खुसरो, दादूदयाल, सुन्दरदास

(B) अमीर खुसरो, कबीर, दादूदयाल, सुन्दरदास ✅

(C) अमीर खुसरो, कबीर, सुन्दरदास, दादूदयाल

(D) दादूदयाल, कबीर, अमीर खुसरो, सुन्दरदास

अनुक्रम-

1. अमीर खुसरो- 1254 ई.

2. कबीरदास- 1398 ई.

3. दादू दयाल- 1544 ई.

4. सुन्दरदास- 1596 ई. 

16. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित सूफी संतों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2016, III)

(A) निजामुद्दीन औलिया, शेख चिश्ती, शेख सलीम चिश्ती, मुईनुद्दीन चिश्ती

(B) मुईनुद्दीन चिश्ती, निजामुद्दीन औलिया, शेख चिश्ती, शेख सलीम चिश्ती ✅

(C) शेख चिश्ती, शेख सलीम चिश्ती, मुईनुद्दीन चिश्ती, निजामुद्दीन औलिया

(D) शेख सलीम चिश्ती, मुईनुद्दीन चिश्ती, निजामुद्दीन औलिया, शेख चिश्ती

अनुक्रम-

1. मुईनुद्दीन चिश्ती- 1141 ई.

2. निजामुद्दीन औलिया- 1238 ई.

3. शेख चिश्ती-

4. शेख सलीम चिश्ती- 

17. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2016, III)

(A) मीराबाई, रज्जब, मलूकदास, रैदास

(B) रज्जब, मलूकदास, रैदास, मीराबाई

(C) मलूकदास, रेदास, मीराबाई, रज्जब

(D) रैदास, मीराबाई, रज्जब, मलूकदास ✅

अनुक्रम-

1. रैदास- 1388 ई.

2. मीराबाई- 1498 ई.

3. मलूकदास- 1574 ई.

4. रज्जब- संवत् 1644

18. ‘भक्‍तमाल’ में दिए गए रामानंद के प्रथम चार शिष्यों का सही अनुक्रम है: (जून, 2017, III)

(A) सुखानंद, नरहर्यानंद, अनंतानंद, सुरसुरानंद

(B) अनंतानंद, सुखानंद, सुरसुरानंद, नरहर्यानंद ✅

(C) सुरसुरानंद, अनंतानंद, नरहर्यानंद, सुखानंद

(D) सुखानंद, सुरसुरानंद, नरहर्यानंद, अनंतानंद

19. आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के अनुसार निम्नलिखित संप्रदायों का सही अनुक्रम है: (जून, 2017, III)

(A) ब्राह्म संप्रदाय, सनकादि संप्रदाय, श्री संप्रदाय, रुद्र संप्रदाय

(B) सनकादि संप्रदाय, ब्राह्म संप्रदाय, रुद्र संप्रदाय, श्री संप्रदाय

(C) श्री संप्रदाय, ब्राह्म संप्रदाय, रुद्र संप्रदाय, सनकादि संप्रदाय ✅

(D) रुद्र संप्रदाय, श्री संप्रदाय, ब्राह्म संप्रदाय, सनकादि संप्रदाय 

20. कालक्रम के अनुसार निम्नलिखित आचार्यों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2018, II)

(A) रामानुजाचार्य, निंबार्काचार्य, मध्वाचार्य, वल्लभाचार्य ✅

(B) मध्वाचार्य, रामानुजाचार्य, वल्लभाचार्य, निंबार्काचार्य

(C) निंबार्काचार्य, मध्वाचार्य, रामानुजाचार्य, वल्लभाचार्य

(D) रामानुजाचार्य, मध्वाचार्य, निंबार्काचार्य, वल्लभाचार्य

अनुक्रम-

1. रामानुजाचार्य- 1017 ई.

2. निंबार्काचार्य- 1250 ई.

3. मध्वाचार्य- 1238 ई.

4. वल्लभाचार्य- 1479 ई. 

21. जन्म-काल के अनुसार निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम क्या है? (जून, 2019, II)

(A) जायसी, सूरदास, तुलसी, रहीम

(B) सूरदास, तुलसी, जायसी, रहीम

(C) सूरदास, जायसी, तुलसी, रहीम ✅

(D) जायसी, तुलसी, रहीम, सूरदास

अनुक्रम-

1. सूरदास- 1478 ई.

2. जायसी- 1492 ई.

3. तुलसीदास- 1532 ई.

4. रहीम- 1556 ई.

22. इन कवियों में सही कालक्रम का निर्देश कीजिए। (दिसम्बर, 2004)

(A) चिंतामणि, केशवदास, मतिराम, पद्माकर

(B) मतिराम, पद्माकर, चिंतामणि, केशवदास

(C) पदमाकर, केशवदास, मतिराम, चिंतामणि

(D) केशवदास, चिंतामणि, पद्माकर, मतिराम ✅

अनुक्रम-

1. केशवदास- 1555 ई.

2. चिंतामणि- 1609 ई.

3. मतिराम- 1617 ई.

4. पद्माकर- 1753 ई. 

23. कवियों का सही अनुक्रम बताइये: (दिसंबर, 2011)

(A) द्विजदेव, केशवदास, विद्यापति, रसखान

(B) विद्यापति, द्विजदेव, रसखान, केशवदास

(C) विद्यापति, रसखान, केशवदास, द्विजदेव ✅

(D) रसखान, विद्यापति, केशवदास, द्विजदेव

अनुक्रम-

1. विद्यापति- 1350 ई.

2. रसखान- 1548 ई.

3. केशवदास- 1555 ई.

4. द्विजदेव- (19वीं शती) 

24. निम्नलिखित कवियों का सही क्रम क्‍या है? (दिसम्बर, 2012, II)

(A) पद्माकर, बिहारी, चिन्तामणि, केशवदास

(B) बिहारी, पद्माकर, केशवदास, चिन्तामणि

(C) चिन्तामणि, केशवदास, बिहारी, पद्माकर

(D) केशवदास, बिहारी, चिन्तामणि, पद्माकर ✅

अनुक्रम-

1. केशवदास- 1555 ई.

2. बिहारी- 1595 ई.

3. चिंतामणि- 1609 ई.

4. पद्माकर- 1753 ई. 

25. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही क्रम है: (दिसम्बर, 2014, II)

(A) बिहारी, चिंतामणि, भूषण, मतिराम ✅

(B) चितामणि, मतिराम, बिहारी, भूषण

(C) चितामणि, मतिराम, भूषण, बिहारी

(D) भूषण, मतिराम, चिंतामणि, बिहारी

अनुक्रम-

1. बिहारी- 1595 ई.

2. चिंतामणि- 1609 ई.

3. भूषण-    1613 ई.

4. मतिराम- 1617 ई. 

26. रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2016, II)

(A) आलम, घनानंद, ठाकुर, द्विजदेव ✅

(B) घनानंद, ठाकुर, आलम, द्विजदेव

(C) आलम, ठाकुर, घनानंद, द्विजदेव

(D) द्विजदेव, घनानंद, आलम, ठाकुर

अनुक्रम-

1. आलम- 1583 ई.

2. घनानन्द- 1689 ई.

3. ठाकुर- 1766 ई.

4. द्विजदेव- 19वीं शती 

27. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित रचनाकारों का सही क्रम है: (दिसम्बर, 2015, III)

(A) चिंतामणि, बिहारी, घनानंद, मतिराम

(B) बिहारी, चिंतामणि, मतिराम, घनानंद ✅

(C) मतिराम, बिहारी, घनानंद, चिंतामणि

(D) बिहारी, घनानंद, मतिराम, चिंतामणि

अनुक्रम-

1. बिहारी- 1595 ई.

2. चिंतामणि- 1609 ई.

3. मतिराम- 1617 ई.

4. घनानन्द- 1689 ई.

28. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2016, II)

(A) बिहारी, देव, भिखारीदास, पद्माकर ✅

(B) देव, बिहारी, पद्माकर, भिखारीदास

(C) भिखारीदास, देव, बिहारी, पद्माकर

(D) भिखारीदास, बिहारी, देव, पद्माकर

अनुक्रम-

1. बिहारी- 1595 ई.

2. देव- 1673 ई.

3. भिखारीदास- 1725 ई.

4. पद्माकर- 1753 ई. 

29. जन्मकाल के आधार पर निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम है: (जून, 2016, III)

(A) भूषण, चिंतामणि, केशवदास, सेनापति

(B) सेनापति, भूषण, केशवदास, चिंतामणि

(C) केशवदास, सेनापति, चिंतामणि, भूषण ✅

(D) सेनापति, केशवदास, भूषण, चिंतामणि

अनुक्रम-

1. केशवदास- 1555 ई.

2. सेनापति- 1589 ई.

3. चिंतामणि- 1609 ई.

4. भूषण- 1613 ई.

30. रचनाकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2017, II)

(A)  भिखारीदास, चिन्तामणि, देव, जसवंत सिंह

(B)  चिन्तामणि, देव, भिखारीदास, जसवंत सिंह

(C)  जसवंत सिंह, चिन्तामणि, देव, भिखारीदास   

(D)  चिन्तामणि, जसवंत सिंह, देव, भिखारीदास ✅

अनुक्रम-

1. चिंतामणि- 1609 ई.

2. जसवंत सिंह- 1627 ई.

3. देव- 1673 ई.

4. भिखारीदास- 1725 ई. 

31. जन्मकाल के आधार पर निम्नलिखित रीतिग्रंथकारों का सही अनुक्रम है: (जून, 2018, II)

(A) सूरति मिश्र, देव, भूषण, जसवंत सिंह

(B) भूषण, जसवंत सिंह, देव, सूरति मिश्र ✅

(C) भूषण, देव, सूरति मिश्र, जसवंत सिंह

(D) देव, सूरति मिश्र, भूषण, जसवंत सिंह

अनुक्रम-

1. भूषण- 1613 ई.

2. जसवंत सिंह- 1627 ई.

3. देव- 1673 ई.

4. सूरति मिश्र-

32. जन्म-काल के अनुसार निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम क्या है(जून, 2019, II)

(A) केशवदास, बिहारी, मतिराम, घनानंद ✅

(B) बिहारी, केशवदास, घनानंद, मतिराम

(C) केशवदास, मतिराम, घनानंद, बिहारी

(D) घनानंद, बिहारी, केशवदास, मतिराम

अनुक्रम-

1. केशवदास- 1555 ई.

2. बिहारी- 1595 ई.

3. मतिराम- 1617 ई.

4. घनानन्द- 1689 ई.

33रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम हैः (दिसम्बर, 2019, II)

(A) केशवदास, बिहारी, भूषण, सेनापति ✅

(B) सेनापति, केशवदास, बिहारी, भूषण

(C) भूषण, केशवदास, सेनापति, बिहारी

(D) केशवदास, सेनापति, भूषण, बिहारी

अनुक्रम-

1. केशवदास- 1555 ई.

2. सेनापति- 1589 ई.

3. बिहारी- 1595 ई.

4. भूषण- 1613 ई.

Previous articleयूजीसी केयर वेबसाइट पर पत्रिकाओं की सूची कैसे देखें? | ugc care journals list
Next articleभक्ति आंदोलन उद्भव और विकास तथा विभिन्न विद्वानों के मत