UGC NET old Question Paper Hindi Quiz 3

0
3293
nta-ugc-net-hindi-quiz
NTA UGC NET Hindi Mock Test

दोस्तों यह हिंदी quiz 3 है। यहाँ पर 2004 से लेकर 2019 तक के ugc net हिंदी के प्रश्नपत्रों में आधुनिक काल के कवियों से संबंधित अनुक्रम आधारित प्रश्नों को एक साथ दिया गया है। यदि आप इस hindi quiz का अभ्यास कर लेते हैं तो आधुनिक काल के कवियों पर आधारित अनुक्रम वाले प्रश्न गलत नहीं होंगे। आप अनुक्रम संबंधी nta ugc net hindi quiz 2 को भी देख सकते हैं।

1रचनाकर काल-क्रम में सही का निर्देश कीजिए। (दिसम्बर, 2004)

(A) दिनकर, बच्चन, अज्ञेय, मुक्तिबोध ✅

(B) बच्चन, दिनकर, मुक्तिबोध, अज्ञेय

(C) अज्ञेय, दिनकर, बच्चन, मुक्तिबोध

(D) दिनकर, अज्ञेय, बच्चन, मुक्तिबोध

अनुक्रम-

1. बच्चन- 1907 ई.

2. दिनकर- 1908 ई.

3. अज्ञेय- 1911 ई.

4. मुक्तिबोध- 1917 ई.

2. निम्नलिखित वर्गों में रचनाकारों का कालक्रमानुसार कौन-सा अनुक्रम सही है(दिसम्बर, 2008)

(A) दिनकर, बच्चन, अज्ञेय, मैथिलीशरण गुप्त

(B) मैथिलीशरण गुप्त, दिनकर, बच्चन, अज्ञेय ✅

(C) अज्ञेय, बच्चन, दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त

(D) बच्चन, अज्ञेय, मैथिलीशरण गुप्त, दिनकर

अनुक्रम-

1. मैथिलीशरण गुप्त- 1886 ई.

2. हरिवंशराय बच्चन- 1907 ई.

3. रामधारीसिंह दिनकर- 1908 ई.

4. अज्ञेय- 1911 ई. 

3. काल के अनुसार कवियों के सही अनुक्रम को रेखांकित कीजिए- (दिसम्बर, 2008)

(A) श्रीधर पाठक, महादेवी वर्मा, त्रिलोचन, श्रीकांत वर्मा ✅

(B) श्रीकांत वर्मा, श्रीधर पाठक, महादेवी वर्मा, त्रिलोचन

(C) महादेवी वर्मा, त्रिलोचन, श्रीकांत वर्मा, श्रीधर पाठक

(D) त्रिलोचन, श्रीधर पाठक, महादेवी वर्मा, श्रीकांत वर्मा

अनुक्रम-

1. श्रीधर पाठक- 1859 ई.

2. महादेवी वर्मा-     1907 ई.

3. त्रिलोचन- 1917 ई.

4. श्रीकांत वर्मा- 1931 ई. 

4. युग को दृष्टि से रचनाकारों का सही अनुक्रम बताइये: (जून 2009, II)

(A) हरिऔध, मीराबाई, चन्द बरदाई, सेनापति

(B) चन्द बरदाई, हरिऔध, मीराबाई, सेनापति

(C) मीराबाई, चन्द बरदाई, सेनापति, हरिऔध

(D) चन्द बरदाई, मीराबाई, सेनापति, हरिऔध ✅

अनुक्रम-

1. चन्दबरदाई- 1168 ई.

2. मीराबाई- 1498 ई.

3. सेनापति- 1589 ई.

4. हरिऔध- 1865 ई. 

5. निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम निर्धारित कीजिए: (जून, 2011, II)

(A) भगवतीचरण वर्मा, बच्चन, अज्ञेय, नरेन्द्र शर्मा ✅

(B) अज्ञेय, नरेन्द्र शर्मा, बच्चन, भगवतीचरण वर्मा

(C) बच्चन, भगवतीचरण वर्मा, नरेन्द्र शर्मा, अज्ञेय

(D) नरेन्द्र शर्मा, अज्ञेय, बच्चन, भगवतीचरण वर्मा

अनुक्रम-

1. भगवतीचरण वर्मा- 1903 ई.

2. हरिवंशराय बच्चन- 1907 ई.

3. अज्ञेय- 1911 ई.

4. नरेन्द्र शर्मा- 1913 ई. 

6. जन्मतिथि की दृष्टि से द्विवेदी युगीन कवियों का सही क्रम कौन-सा है? (दिसम्बर, 2012, II)

(A) श्रीधर पाठक, अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, मैथिलीशरण गुप्त, रामनरेश त्रिपाठी ✅

(B) मैथिलीशरण गुप्त, अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी

(C) रामनरेश त्रिपाठी, श्रीधर पाठक, अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, मैथिलीशरण गुप्त

(D) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, मैथिलीशरण गुप्त, श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी

अनुक्रम-

1. श्रीधर पाठक- 1859 ई.

2. हरिऔध- 1865 ई.

3. मैथिलीशरण गुप्त- 1886 ई.

4. रामनरेश त्रिपाठी- 1889 ई. 

7. जीवनकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2012, III)

(A) सोहनलाल द्विवेदी, सूरदास, केशवदास, जगन्नाथदास रत्नाकर

(B) जगनन्‍नाथदास रत्नाकर, सोहनलाल द्विवेदी, सूरदास, केशवदास

(C) सूरदास, केशवदास, जगनन्‍नाथदास रत्नाकर, सोहनलाल द्विवेदी ✅

(D) केशवदास, सूरदास, जगन्नाथदास रत्नाकर, सोहनलाल द्विवेदी

अनुक्रम-

1. सूरदास- 1478 ई.

2. केशवदास- 1555 ई.

3. जगन्नाथ दास रत्नाकर- 1866 ई.

4. सोहनलाल द्विवेदी- 1906 ई. 

8. जीवनकाल की दृष्टि से निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम है: (जून, 2012, III)

(A) श्रीधर पाठक, मैथिलीशरण गुप्त, दिनकर, अज्ञेय ✅

(B) मैथिलीशरण गुप्त, श्रीधर पाठक, दिनकर, अज्ञेय

(C) श्रीधर पाठक, दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त, अज्ञेय

(D) श्रीधर पाठक, अज्ञेय, दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त

अनुक्रम-

1. श्रीधर पाठक- 1859 ई.

2. मैथिलीशरण गुप्त- 1886 ई.

3. रामधारीसिंह दिनकर- 1908 ई.

4. अज्ञेय- 1911 ई. 

9. जीवनकाल के क्रमानुसार निम्नांकित कवियों का सही अनुक्रम है: (सितंबर, 2013, III)

(A) जगन्नाथदास रत्नाकर, रामनरेश त्रिपाठी, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ ✅

(B) रामनरेश त्रिपाठी, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, जयशंकर प्रसाद, जगन्नाथदास रत्नाकर

(C) सूर्यकांत त्रिपाठा ‘निराला’, जयशंकर प्रसाद, रामनरेश त्रिपाठी, जगन्नाथदास रत्नाकर

(D) जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, रामनरेश त्रिपाठी, जगन्नाथदास रत्नाकर

अनुक्रम-

1. जगन्नाथ दास रत्नाकर- 1866 ई.

2. रामनरेश त्रिपाठी- 1889 ई.

3. जयशंकर प्रसाद- 1889 ई.

4. निराला- 1897 ई. 

10. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2014, III)

(A) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’, माखनलाल चतुर्वेदी, मैथिलीशरण गुप्त

(B) मैथिलीशरण गुप्त, अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’, माखनलाल चतुर्वेदी

(C) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, मैथिलीशरण गुप्त, माखनलाल चतुर्वेदी, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ ✅

(D) माखनलाल चतुर्वेदी, मैथिलीशरण गुप्त, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’, अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

अनुक्रम-

1. हरिऔध- 1865 ई.

2. मैथिलीशरण गुप्त- 1886 ई.

3. माखनलाल चतुर्वेदी- 1889 ई.

4. बालकृष्ण शर्मा नवीन- 1897 ई.

11जन्मकाल के अनुसार रचनाकारों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2014, III)

(A) श्रीधर पाठक, जगन्नाथदास रत्नाकर, रामनरेश त्रिपाठी, मुकुटधर पाण्डेय ✅

(B) मुकुटधर पाण्डेय, श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी, जगन्नाथदास रत्नाकर

(C) जगन्नाथदास रत्नाकर, रामनरेश त्रिपाठी, मुकुट्धर पाण्डेय, श्रीधर पाठक

(D) रामनरेश त्रिपाठी, जगन्नाथदास रत्नाकर, श्रीधर पाठक, मुकुटधर पाण्डेय

अनुक्रम-

1. श्रीधर पाठक- 1859 ई.

2. जगन्नाथ दास रत्नाकर- 1866 ई.

3. रामनरेश त्रिपाठी- 1889 ई.

4. मुकुटधर पाण्डेय- 1895 ई. 

12. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2015, II)

(A) सोहनलाल द्विवेदी, श्याम नारायण पाण्डेय, रामधारी सिंह दिनकर, सियाराम शरण गुप्त ✅

(B) श्याम नारायण पाण्डेय, सोहनलाल द्विवेदी, रामधारी सिंह दिनकर, सियाराम शरण गुप्त

(C) सियाराम शरण गुप्त, सोहनलाल द्विवेदी, श्याम नारायण पाण्डेय, रामधारी सिंह दिनकर

(D) रामधारी सिंह दिनकर, सियाराम शरण गुप्त, सोहनलाल द्विवेदी, श्याम नारायण पाण्डेय

अनुक्रम-

1. सोहनलाल द्विवेदी- 1906 ई.

2. श्याम नारायण पाण्डेय- 1907 ई.

3. रामधारीसिंह दिनकर- 1908 ई.

4. सियाराम शरण गुप्त- 1895 ई. 

13. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2016, II)

(A) हरिवंशराय बच्चन, नरेन्द्र शर्मा, रामेश्वर शुक्ल अंचल, गोपालसिंह नेपाली

(B) नरेन्द्र शर्मा, रामेश्वर शुक्ल अंचल, हरिवंशराय बच्चन, गोपालसिंह नेपाली

(C) रामेश्वर शुक्ल अंचल, हरिवंशराय बच्चन, गोपालसिंह नेपाली, नरेन्द्र शर्मा

(D) गोपालसिंह नेपाली, हरिवंशराय बच्चन, नरेन्द्र शर्मा, रामेश्वर शुक्ल अंचल ✅

अनुक्रम-

1. हरिवंशराय बच्चन- 1907 ई.

2. गोपालसिंह नेपाली- 1911 ई.

3. नरेन्द्र शर्मा- 1913 ई.

4. रामेश्वर शुक्ल अंचल 1915 ई.

14. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2016, II)

(A) जगन्नाथदास रत्नाकर, सत्यनारायण ‘कविरत्न’, गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, मुकुटधर पाण्डेय ✅

(B) सत्यनारायण ‘कविरत्न’, जगन्नाथदास रत्नाकर, मुकुटधर पाण्डेय, गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’

(C) जगन्नाथदास रत्नाकर, गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, मुकुटधर पाण्डेय, सत्यनारायण ‘कविरत्न’

(D) गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, जगन्नाथदास रत्नाकर, मुकुटधर पाण्डेय, सत्यनारायण ‘कविरत्न’

अनुक्रम-

1. जगन्नाथ दास रत्नाकर- 1866 ई.

2. सत्यनारायण कविरत्न- 1880 ई.

3. गयाप्रसाद शुक्ल स्नेही- 1883 ई.

4. मुकुटधर पाण्डेय- 1895 ई. 

15. जन्मकाल के आधार पर निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2016, III)

(A) बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन, प्रतापनारायण मिश्र, भारतेन्दु हरिश्चंद्र, जगमोहन सिंह

(B) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, प्रतापनारायण मिश्र, जगमोहन सिंह, बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन

(C) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन, प्रतापनारायण मिश्र, जगमोहन सिंह ✅

(D) प्रतापनारायण मिश्र, भारतेन्दु हरिश्चंद्र, बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन, जगमोहन सिंह

अनुक्रम-

1. भारतेंदु हरिश्चंद्र- 1850 ई.

2. बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’- 1855 ई.

3. प्रतापनारायण मिश्र- 1856 ई.

4. ठाकुर जगमोहन- 1857 ई. 

16. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2016, III)

(A) माखनलाल चतुवेदी, सियारामशरण गुप्त, बालकृष्ण शर्मा नवीन, भगवती चरण वर्मा ✅

(B) सियाराम शरण गुप्त, बालकृष्ण शर्मा नवीन, भगवती चरण वर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी

(C) बालकृष्ण शर्मा नवीन, भगवती चरण वर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी, सियारामशरण गुप्त

(D) भगवती चरण वर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी, सियारामशरण गुप्त, बालकृष्ण शर्मा नवीन

अनुक्रम-

1. माखनलाल चतुर्वेदी- 1889 ई.

2. सियाराम शरण गुप्त- 1895 ई.

3. बालकृष्ण शर्मा नवीन- 1897 ई.

4. भगवतीचरण वर्मा- 1903 ई. 

17. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (नवम्बर, 2017, II)

(A) मैथिलीशरण गुप्त, श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

(B) श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी, मैथिलीशरण गुप्त, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

(C) रामनरेश त्रिपाठी, श्रीधर पाठक, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, मैथिलीशरण गुप्त

(D) श्रीधर पाठक, मैथिलीशरण गुप्त, रामनरेश त्रिपाठी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ✅

अनुक्रम-

1. श्रीधर पाठक- 1859/1876 ई.

2. मैथिलीशरण गुप्त- 1886 ई.

3. रामनरेश त्रिपाठी- 1889 ई.

4. निराला- 1897 ई. 

18. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2018, II)

(A) श्रीधर पाठक, अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, रामनरेश त्रिपाठी ✅

(B) गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी

(C) रामनरेश त्रिपाठी, श्रीधर पाठक, गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

(D) श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी, अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’

अनुक्रम-

1. श्रीधर पाठक- 1859 ई.

2. हरिऔध- 1865 ई.

3. गयाप्रसाद शुक्ल स्नेही- 1883 ई.

4. रामनरेश त्रिपाठी- 1889 ई. 

19. जन्म-काल के अनुसार निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2018, II)

(A) श्रीधर पाठक, अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध, जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत ✅

(B) श्रीधर पाठक, जयशंकर प्रसाद, अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध, सुमित्रानंदन पंत

(C) अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध, श्रीधर पाठक, सुमित्रानंदन पंत, जयशंकर प्रसाद

(D) अयोध्यासिंह उपाध्याय, हरिऔध, श्रीधर पाठक, जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत

अनुक्रम-

1. श्रीधर पाठक- 1859 ई.

2. हरिऔध- 1865 ई.

3. जयशंकर प्रसाद- 1889 ई.

4. सुमित्रानंदन पंत- 1900 ई. 

20. छायावादी काव्यधारा के प्रमुख स्तम्भों का जन्मतिथि के आधार पर सही क्रम कौन-सा है? (जून 2009, II & जून, 2012 II)

(A) सुमित्रानन्दन पंत, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, महादेवी वर्मा

(B) जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, सुमित्रानन्दन पंत, महादेवी वर्मा ✅

(C) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानन्दन पंत

(D) महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, सुमित्रानन्दन पंत

अनुक्रम-

1. जयशंकर प्रसाद- 1889 ई.

2. निराला- 1897 ई.

3. सुमित्रानंदन पंत- 1900 ई.

4. महादेवी वर्मा- 1907 ई. 

21. निम्नलिखित कवियों का काल क्रमानुसार सही अनुक्रम है: (जून, 2013, III)

(A) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, ऋतुराज, मदन कश्यप, नरेश मेहता

(B) ऋतुराज, मदन कश्यप, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, नरेश मेहता

(C) मदन कश्यप, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, नरेश मेहता, ऋतुराज

(D) नरेश मेहता, ऋतुराज, मदन कश्यप, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ✅

अनुक्रम-

1. नरेश मेहता- 1922 ई.

2. ऋतुराज- 1940 ई.

3. मदन कश्यप- 1954 ई.

4. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- 1957 ई. 

22. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (दिसम्बर, 2014, III)

(A) केदारनाथ अग्रवाल, त्रिलोचन, धर्मवीर भारती, रघुवीर सहाय ✅

(B) त्रिलोचन, रघुवीर सहाय, केदारनाथ अग्रवाल, धर्मवीर भारती

(C) धर्मवीर भारती, त्रिलोचन, केदारनाथ अग्रवाल, रघुवीर सहाय

(D) रघुवीर सहाय, त्रिलोचन, धर्मवीर भारती, केदारनाथ अग्रवाल

अनुक्रम-

1. केदारनाथ अग्रवाल- 1911 ई.

2. त्रिलोचन- 1917 ई.

3. धर्मवीर भारती- 1926 ई.

4. रघुवीर सहाय- 1929 ई. 

23. जन्मकाल के आधार पर निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2016, III)

(A) नागार्जुन, त्रिलोचन, भवानीप्रसाद मिश्र, नरेश मेहता

(B) त्रिलोचन, नागार्जुन, नरेश मेहता, भवानीप्रसाद मिश्र

(C) नागार्जुन, भवानीप्रसाद मिश्र, त्रिलोचन, नरेश मेहता ✅

(D) भवानीप्रसाद मिश्र, त्रिलोचन, नागार्जुन, नरेश मेहता

अनुक्रम-

1. नागार्जुन- 1911 ई.

2. भवानीप्रसाद मिश्र- 1914 ई.

3. त्रिलोचन- 1917 ई.

4. नरेश मेहता- 1922 ई. 

24. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (नवम्बर, 2017, II)

(A) बच्चन, अज्ञेय, रघुवीर सहाय, मुक्तिबोध

(B) बच्चन, अज्ञेय, मुक्तिबोध, रघुवीर सहाय ✅

(C) अज्ञेय, बच्चन, मुक्तिबोध, रघुवीर सहाय

(D) अज्ञेय, बच्चन, रघुवीर सहाय, मुक्तिबोध

अनुक्रम

1. हरिवंशराय बच्चन- 1907 ई.

2. अज्ञेय- 1911 ई.

3. गजानन माधव मुक्तिबोध- 1917 ई.

4. रघुवीर सहाय- 1929 ई. 

25. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है: (जून, 2017, III)

(A) राजकमल चौधरी, श्रीकांत वर्मा, केदारनाथ सिंह, धूमिल ✅

(B) श्रीकांत वर्मा, केदारनाथ सिंह, राजकमल चौधरी, धूमिल

(C) केदारनाथ सिंह, राजकमल चौधरी, धूमिल, श्रीकांत वर्मा

(D) धूमिल, श्रीकांत वर्मा, केदारनाथ सिंह, राजकमल चौधरी

अनुक्रम-

1. राजकमल चौधरी- 1929 ई.

2. श्रीकांत वर्मा- 1931 ई.

3. केदारनाथ सिंह- 1934 ई.

4. सुदामा पांडेय धूमिल- 1936 ई. 

26. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम है: (नवम्बर, 2017, III)

(A) शमशेर बहादुर सिंह, भवानीप्रसाद मिश्र, गजानन माधव मुक्तिबोध, भारतभूषण अग्रवाल ✅

(B) भवानीप्रसाद मिश्र, शमशेर बहादुर सिंह, भारतभूषण अग्रवाल, गजानन माधव मुक्तिबोध

(C) भवानीप्रसाद मिश्र, शमशेर बहादुर सिंह, गजानन माधव मुक्तिबोध, भारतभूषण अग्रवाल

(D) शमशेर बहादुर सिंह, भवानीप्रसाद मिश्र, भारतभूषण अग्रवाल, गजानन माधव मुक्तिबोध

अनुक्रम-

1. शमशेर बहादुर सिंह- 1911 ई.

2. भवानीप्रसाद मिश्र- 1914 ई.

3. गजानन माधव मुक्तिबोध- 1917 ई.

4. भारत भूषण अग्रवाल 1919 ई. 

27. निम्नलिखित का सही अनुक्रम क्या है? (दिसम्बर, 2006)

(A) नकेनवाद, प्रगतिवाद, छायावाद, हालावाद

(B) हालावाद, प्रगतिवाद, नकेनवाद, छायावाद

(C) छायावाद, हालावाद, प्रगतिवाद, नकेनवाद ✅

(D) प्रगतिवाद, नकेनवाद, हालावाद, छायावाद

अनुक्रम-

1. छायावाद- 1918 ई.

2. हालावाद- 1933 ई.

3. प्रगतिवाद- 1936 ई.

4. नकेनवाद (प्रपद्यवाद)- 1956 ई. 

28. निम्नलिखित काव्यान्दोलनों का सही कालानुक्रम रेखांकित कीजिए: (जून 2009, II)

(A) युयुत्सावाद, अकविता, नयी कविता, नकेनवाद

(B) नयी कविता, नकेनवाद, अकविता, युयुत्सावाद ✅

(C) नकेनवाद, नयी कविता, अकविता, युयुत्सावाद

(D) नयी कविता, अकविता, नकेनवाद, युयुत्सावाद

अनुक्रम-

1. नयी कविता- 1951 ई.

2. नकेनवाद (प्रपद्यवाद)- 1956 ई.

3. अकविता- 1963 ई.

4. युयुत्सावाद- साठोत्तरी 

29. आधुनिक हिन्दी कविता के प्रमुख आन्दोलनों का सही अनुक्रम कौन-सा है(जून, 2012 II)

(A) प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नयी कविता, अकविता ✅

(B) प्रयोगवाद, प्रगतिवाद, अकविता, नयी कविता

(C) नयी कविता, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, अकविता

(D) अकविता, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नयी कविता

अनुक्रम-

1. प्रगतिवाद- 1936 ई.

2. प्रयोगवाद- 1943 ई.

3. नयी कविता- 1951 ई.

4. अकविता- 1963 ई. 

30. निम्नलिखित साहित्यिक वादों का सही अनुक्रम बताइये: (जून, 2012, III)

(A) छायावाद, प्रगतिवाद, प्रपद्यवाद, प्रयोगवाद

(B) छायावाद, प्रयोगवाद, प्रपद्यवाद, प्रगतिवाद

(C) प्रपद्यवाद, छायावाद, प्रयोगवाद, प्रगतिवाद

(D) छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, प्रपद्यवाद ✅

अनुक्रम-

1. छायावाद- 1918 ई.

2. प्रगतिवाद- 1936 ई.

3. प्रयोगवाद- 1943 ई०

4. प्रपद्यवाद (नकेनवाद)- 1956 ई.

Previous articleUGC NET old Question Paper Hindi Quiz 2
Next articleUGC NET Hindi old Question Paper Quiz 4